Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस के हम सब लाेग एक है : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस के हम सब लाेग एक है : अशोक गहलोत

कांग्रेस के हम सब लाेग एक है : अशोक गहलोत

0
कांग्रेस के हम सब लाेग एक है : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस के वे सब लोग एक हैं और सबक सिखाया जाएगा।

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायकों के जयपुर आने के मद्देनजर जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे गहलोत ने मीडिया से कहा कि मुल्क सब देख रहा है कि किस तरह खरीद फरोख्त हो रही है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि ये लोग देश को कहां ले जा रहे है, मुल्क सब देख रहा है। ये लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, मुल्क इन्हें सबक सिखाएगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक जयपुर आ रहे हैं। किस तरह खरीद फरोख्त की जा रही है, गुंडागर्दी की जा रही है और सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब एक है और सबक सिखाया जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधियां के भाजपा में जाने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह अवसरवादी लोग है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक भोपाल से जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं और उनको लेने गहलोत हवाई अड्डे पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के इन कांग्रेस विधायकों को जयपुर में दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट में ठहराया जाएगा।