
जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिये आज सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मतदाताओं में भारी उत्साह बना हुआ है। मतदान केंद्रों में सुबह से ही कतारें लगना शुरु हो गईं। दोनों दलों के बड़े नेता भी मतदान में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
उदयपुर में कांग्रेेस की प्रमुख नेता गिरिजा व्यास ने सुबह अपने क्षेत्र में मतदान किया। विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद्र कटारिया ने उदयपुर में और भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में अपनी पत्नी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।
अजमेर जिले के पुष्कर में इवीएम में खराबी के चलते करीब आधा घंटा विलम्ब से मतदान शुरु हुआ। यहां मशीन में कांग्रेस और भाजपा के चुनाव चिन्ह परस्पर बदले दिखाई दिए। लिहाजा यहां समय पर मतदान शुरु नहीं हो पाया।