Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस सरकार गिराने के प्रयास में थे पूनिया, कटारिया और राठौड! - Sabguru News
होम Breaking कांग्रेस सरकार गिराने के प्रयास में थे पूनिया, कटारिया और राठौड!

कांग्रेस सरकार गिराने के प्रयास में थे पूनिया, कटारिया और राठौड!

0
कांग्रेस सरकार गिराने के प्रयास में थे पूनिया, कटारिया और राठौड!
rajasthan cm ashok gehlot accuses bjp of trying to topple his govt
rajasthan cm ashok gehlot accuses bjp of trying to topple his govt

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सनसनीखेज खुलासा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं गुुलाब चंद कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनिया और विधानसभा में विपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौड़ पर राज्य सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

गहलोत ने आज यहां भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर भी निधाना साधते हुए कहा कि वह राज्यों में कांग्रेस सरकारें गिराने का काम कर रहे हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में बहुमत नहीं था, इसके बाजवूद सरकार बनाने का प्रयास किया। इसी तरह कांग्रेस की बहुमत वाले अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने दी और अपनी पार्टी की सरकार बना ली।

उन्होंने कहा कि इसी तरह मध्यप्रदेश मेें कांगेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का दलबदल करवाकर सरकार गिरा दी। भाजपा जाति और धर्म की राजनीति करके लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

विधायकों को प्रलोभन देने के मामले में एसओजी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गहलोत ने कहा कि इस प्रकरण के उजागर होने से भारतीय जनता पार्टी का बेशर्म चेहरा जनता के सामने आ गया है। भाजपा ने मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में यह खेल खेला, लेकिन राजस्थान में ऐसी परम्परा नहीं है। यह बेशर्माई की हद है। उन्होंने कहा कि राज्य में जो कुछ घटित हुआ है, उसमें कानून अपना काम करेगा।