
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना से संक्रमित हो गयी हैं।
यह जानकारी गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी सुनीता गहलोत असिम्टोमैटिक कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं, प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका उपचार प्रारम्भ हो गया है।
गहलोत ने कहा कि अब वह एहतियातन खुद आइसोलेशन में रहेंगे और इसी दौरान चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ शाम 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक करेंगे।