Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री गहलोत ने सतीश पूनियां को जन्मदिन पर दी बधाई - Sabguru News
होम Breaking मुख्यमंत्री गहलोत ने सतीश पूनियां को जन्मदिन पर दी बधाई

मुख्यमंत्री गहलोत ने सतीश पूनियां को जन्मदिन पर दी बधाई

0
मुख्यमंत्री गहलोत ने सतीश पूनियां को जन्मदिन पर दी बधाई
जन्मदिवस पर पूनियां ने आमेर की शिलादेवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।
जन्मदिवस पर पूनियां ने आमेर की शिलादेवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कई केन्द्रीय मंत्रियों एवं भाजपा सांसद एवं विधायकों सहित कई भाजपा नेताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा सतीश पूनियां को उनके जन्म दिन की बधाई दी हैं।

इस अवसर पर अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए डा पूनियां को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए भगवान से उनके खुशी, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की।

इसी तरह भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पूनियां को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा संचालित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसे मजबूती देने के लिए डा पूनियां का प्रयास प्रशंसनीय हैं।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने भी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पूनियां को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से कामना की कि वह सदैव स्वस्थ रहें और शतायु हो।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल एवं कैलाश चौधरी ने भी डा पूनियां को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा नेता वी सतीश एवं अविनाश राय खन्ना ने भी डा पूनियां को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।

इसके अलावा सांसद नरेन्द्र कुमार खींचड़, स्वामी सुमेधानंद, पीपी चौधरी, दीया कुमारी, राजेन्द्र गहलोत एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी आर चौधरी तथा विधायक वासुदेव देवनानी, किरण माहेश्वरी, रुपाराम मुरावतिया, चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई भाजपा विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भी पूनियां को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला स्तर भी अनेक पूनियां के जन्मदिन पर कई सेवा कार्य कर अपने प्रदेशाध्यक्ष को बधाई दी। इस मौके पूनिया ने इन सभी का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि हम सब साथ मिलकर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। उन्होंने घर पर ही कन्या पूजन कर जन्मदिवस आरंभ किया तथा आमेर की शिलादेवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।