Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रवासियों एवं श्रमिकों के सुगम आवागमन के लिए करें पुख्ता व्यवस्था : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines प्रवासियों एवं श्रमिकों के सुगम आवागमन के लिए करें पुख्ता व्यवस्था : अशोक गहलोत

प्रवासियों एवं श्रमिकों के सुगम आवागमन के लिए करें पुख्ता व्यवस्था : अशोक गहलोत

0
प्रवासियों एवं श्रमिकों के सुगम आवागमन के लिए करें पुख्ता व्यवस्था : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार की पुरजोर मांग के बाद केन्द्र सरकार ने प्रवासियों एवं श्रमिकों के आवागमन के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे दी है और यह खुशी की बात है कि राजस्थान से ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।

गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर लॉकडाउन एवं प्रवासी श्रमिकों के आवागमन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब प्रवासियों एवं श्रमिकाें के सुगम एवं शीघ्र आवागमन के लिए अधिकारी बेहतर तालमेल के साथ पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें। अब तक हुए पंजीयन के आधार पर सूचियां तैयार कर संबंधित राज्यों के साथ साझा कर ली जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रवासियों एवं श्रमिकों के सकुशल आवागमन के इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए लगातार केंद्र सरकार एवं अन्य राज्य सरकारों से समन्वय कर रही है। हमारा प्रयास है कि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़।

राजस्थान : सीमावर्ती जिले सिरोही के प्रवेश मार्गो पर प्रवासियों का रैला

उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग तथा रूथलेस कंटेनमेंट के कारण कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में सफलता मिली है। अनुमत श्रेणियों में छूट के साथ तीसरे चरण के लॉकडाउन की भी सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। केन्द्र एवं राज्य की ओर से जारी गाइडलाइन का किसी भी स्थिति में उल्लंघन नहीं हो। इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष ट्रेनों के साथ रोडवेज एवं निजी बसों के माध्यम से भी प्रवासियों को लाया जाए। इसके लिए पूरी प्रक्रिया निर्धारित करें। प्रदेश में जिन स्थानों से विशेष ट्रेनों का आवागमन होना है, वहां माकूल इंतजाम के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को लगाया जाए। वृद्ध, गर्भवती महिलाओं, बच्चों सहित ऎसे लोग जिन्हें अपने गृह स्थान पर भेजा जाना बेहद जरूरी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार भेजा जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जो प्रवासी स्वयं निजी वाहनों अथवा बसों के जरिए आना-जाना चाहते हैं, उन्हें संबंधित राज्यों के साथ समन्वय कर जल्द पास जारी करवाएं। वाहनों की व्यवस्था में सेवाभावी लोगों की भी मदद ली जा सकती है।

मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने बताया कि श्रमिक एवं प्रवासी भारतीय रेलवे को निर्धारित साधारण श्रेणी का किराया देकर विशेष ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। यात्री जल्द एवं सुरक्षित घर पहुंच सकें, इसके लिए अधिकारी रेलवे के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि राजस्थान से अधिक ट्रेनों का संचालन हो, ताकि यह चुनौतीपूर्ण काम जल्द पूरा हो सके।

अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप ने बताया कि शुक्रवार को घोषित लॉकडाउन के तीसरे चरण के लिए केन्द्र द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के क्रम में राज्य के स्तर पर गाइडलाइन तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह ही प्रदेश में लॉकडाउन के नियमाें की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढें
लॉकडाऊन : अजमेर संभाग के दो जिले अजमेर और नागौर रेड जाॅन में
अप्रवासी राजस्थानियों को ट्रेन से लाया जाएगा : रघु शर्मा
कोरोना के 3 नए मामले सामने आने के बाद ब्यावर के कई क्षेत्रों में कर्फ्यू
राजस्थान में करीब एक हजार कोरोना मरीज ठीक हुए
कोरोना के 3 नए मामले सामने आने के बाद ब्यावर के कई क्षेत्रों में कर्फ्यू