Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajasthan elections elections 2018 : Vasudev Devnani and Anita Bhadel to file nominations on november 17-17 को नामांकन दाखिल करेंगे वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer 17 को नामांकन दाखिल करेंगे वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल

17 को नामांकन दाखिल करेंगे वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल

0
17 को नामांकन दाखिल करेंगे वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल
Vasudev Devnani and Anita Bhadel to file nominations on november 17
Vasudev Devnani and Anita Bhadel to file nominations on november 17
Vasudev Devnani and Anita Bhadel to file nominations on november 17

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की दोनों विधानसभा अजमेर उत्तर व अजमेर दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वासुदेव देवनानी तथा अनिता भदेल 17 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि पर्चा दाखिल करने से पहले मदारगेट चौराहा गांधी भवन पर सुबह 10:30 बजे पार्टी के सभी कार्यकर्ता, समर्थक, पदाधिकारी एकत्रित होंगे। इसके बाद दोनों विधानसभा क्षेत्रों के संयुक्त जुलूस के साथ भाजपा के दोनों प्रत्याशी कलेक्ट्रेट के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्र अध्यक्ष, बूथ समितियों, जनप्रतिनिधियों सहित सभी को दायित्व दिए गए हैं।