Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस में चल रहा है किस्सा कुर्सी का : वसुंधरा राजे
होम Breaking कांग्रेस में चल रहा है किस्सा कुर्सी का : वसुंधरा राजे

कांग्रेस में चल रहा है किस्सा कुर्सी का : वसुंधरा राजे

0
कांग्रेस में चल रहा है किस्सा कुर्सी का : वसुंधरा राजे
rajasthan gaurav yatra : CM Vasundhara Raje at bhinder in udaipur
rajasthan gaurav yatra : CM Vasundhara Raje at bhinder in udaipur
rajasthan gaurav yatra : CM Vasundhara Raje at bhinder in udaipur

उदयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस में किस्सा कुर्सी का चल रहा है और अब इसके अध्यक्ष राहुल गांधी खुद मैदान में आ गए हैं।

राजे आज अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान भीण्डर कस्बे में आयोजित आमसभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुर्सी के लिए एक ओर अशोक गहलोत हैं तो दूसरी ओर सचिन पायलट। इस बीच अब राहुल गांधी मैदान में आ गए हैं, जिन्होंने कह दिया है चेहरा यह भी नहीं वो भी नहीं, चेहरा मैं खुद राहुल गांधी हूं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में उस कुर्सी को लेकर घमासान हो रहा है जो उन्हें मिलने वाली नहीं है। चाहे ये चेहरा हो, या वो चेहरा या फिर राहुल का चेहरा, जनता उसको सेवा का अवसर देगी जिसने उसकी सेवा की है। उसका काम किया है, प्रदेश का विकास किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से उन्हें यह जानने का भी अवसर मिला कि जनता का पैसा जनता के काम आ रहा है या नहीं। उन्हें यह जानकार खुशी हुई कि विकास के लिए जो पैसा राज्य सरकार भेज रही है वह धरातल पर लग रहा है और क्षेत्र का विकास हो रहा है।

राजे ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि उनकी सरकार आई तो वे भामाशाह योजना को बंद कर देंगे। उस भामाशाह योजना को जो महिलाओं के स्वाभिमान का प्रतीक है। उस भामाशाह योजना को जिसने महिला को घर की मुखिया बनाया है।

यह उस भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद करना चाहते हैं जिसमें गरीबों का तीन लाख तक का मुफ्त इलाज होता है। लेकिन कांग्रेस का यह सपना साकार नहीं होगा क्योंकि इनकी सरकार बनने वाली नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट के चक्कर में कांग्रेस ने क्या-क्या नहीं किया। भाई को भाई से लड़ाया, एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाया। मजहबों के बीच दीवारें खड़ी करने का काम किया।

इसके विपरीत भाजपा सरकार ने सभी कौमों एवं सभी मजहबों को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सोच एक रोटी है तो भी उसमें सबका हिस्सा है। पानी है तो उसे सब पिएंगे। क्या छोटा और क्या बड़ा।