Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajasthan gaurav yatra : cm vasundhara raje in baran-कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति की, भाजपा ने परवान चढ़ाई परवन : वसुंधरा राजे - Sabguru News
होम Rajasthan Baran कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति की, भाजपा ने परवान चढ़ाई परवन : वसुंधरा राजे

कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति की, भाजपा ने परवान चढ़ाई परवन : वसुंधरा राजे

0
कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति की, भाजपा ने परवान चढ़ाई परवन : वसुंधरा राजे
rajasthan gaurav yatra : cm vasundhara raje in baran

बारां। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कांग्रेस पर परवन परियोजना के नाम पर सिर्फ राजनीति और लोगों को छलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने करीब आठ हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना पर काम करके दिखाया है।

राजे आज बारां जिले के अटरू, छीपाबड़ौद और समरानियां कस्बे में आमसभाओं को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हाड़ौती के एक बड़े भू-भाग को हराभरा करने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना के नाम पर कांग्रेस ने सिर्फ पत्थर लगाने का काम किया।

rajasthan gaurav yatra : cm vasundhara raje in baran
rajasthan gaurav yatra : cm vasundhara raje in baran

उन्होंने कहा कि परवन परियोजना के जरिए राज्य सरकार ने तीन लाख 85 हजार हैक्टेयर भूमि को सिंचित करने तथा 56 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसी प्रकार ल्हासी नदी सिंचाई परियोजना और कछावन पेयजल परियोजना का लाभ भी इस क्षेत्र को मिला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में बारां जिला उपेक्षित रहा जबकि भाजपा सरकार ने बारां की बाढ़ की समस्या हो या अटरू में पेयजल की समस्या, सभी का स्थाई निराकरण किया है। बारां के जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार तथा कोटा से धरनावदा सड़क का नवनिर्माण कराया गया।

समरानियां की सभा में राजे ने कहा कि किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े चार साल में विकास में कोई कमी नहीं रखी गई है। यहां सड़क, बिजली, स्कूल, पेयजल के क्षेत्र में कई काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ रुपए की लागत से इस क्षेत्र में अहमदी बांध परियोजना तैयार हो गई है, जल्द ही किशनगंज क्षेत्र के लोगों को इससे पानी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शिवपुरी से बारां तक आने वाले नेशनल हाईवे-77 की मरम्मत के लिए केन्द्रीय मंत्री सड़क मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया गया है और इसका काम बारिश का मौसम खत्म होते ही शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आगामी 30 मार्च तक एक भी ढाणी ऐसी नहीं होगी, जहां बिजली का कनेक्शन नहीं पहुंचा हो। उन्होंने कहा कि मां-बाड़ी योजना में 17 स्कूल खोले गए हैं, जिसमें जनजातीय क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राजश्री योजना, स्कूटी, साइकिल, लैपटॉप वितरण तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अंधेरी नदी पर 80 लाख रूपए की लागत से सड़क पुलिया निर्माण और रेणुका नदी पर 90 लाख रूपए की लागत से एनिकट का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सहजनपुर क्षेत्र में सिंदौरिया पेयजल परियोजना को परवन परियोजना से जोड़ा जाएगा।