Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अशोक गहलोत को विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहिए : कटारिया - Sabguru News
होम Breaking अशोक गहलोत को विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहिए : कटारिया

अशोक गहलोत को विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहिए : कटारिया

0
अशोक गहलोत को विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहिए : कटारिया

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने राज्य सरकार को अल्पमत की सरकार बताते हुए कहा है कि गहलोत को विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहिए।

गुलाब चंद कटारिया ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि सरकार टूट गई है, कौन किसके साथ है यह सब विधानसभा में साबित हो सकता है। उन्होंने भाजपा पर खरीद फरोख्त के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि कांग्रेस की आपसी खींचतान के कारण आज यह स्थिति बनी है। इसका भाजपा से कोई लेना देना नहीं है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा़ सतीश पूनिया ने कांग्रस सरकार की तोड़फोड़ करने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि भाजपा पर इसका ठीकरा फोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि इसकी असली वजह सचिन पायलट को किनारा करने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में यह नारा लगाया गया था कि राजस्थान का मुख्यमंत्री कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो। इस नारे के साथ ही कांग्रेस सरकार पर ग्रहण लग चुका था। तथा अब उसका अंत होने वाला है।

डा पूनियां ने कहा कि कांग्रेस नीति विचार और व्यवहार से अप्रासंगिक हो गई है। उसके मुक्त होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पायलट का मुख्यमंत्री बनना नैसर्गिक था, वह उन्हें नहीं मिला। कांग्रस में नेहरु, गांधी खानदान परिवार की चाटुकारिता को तरजीह दी जाती है। प्रदेश में भी यही स्थति हुई जिसके चलते पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिये मजबूर किया गया।

उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, कालाबाजारी बढ़ाने तथा काेरोना से निपटने में असफल बताते हुए कहा कि पिछले काफी समय से सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। दो कांग्रेस नेताओं के घर और प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग की कार्रवाई के बारे में पूनियां ने कहा कि छापे में कई दस्तावेज सामने आए हैं, जिससे यह साबित हो जाएगा कि विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए काफी धन राशि एकत्रित की गई थी।

सचिन पायलट और दो मंत्री मंत्रिमंडल एवं पार्टी से निष्कासित

सचिन पायलट ने ट्विटर हैंडल से हटाया कांग्रेस का नाम

गोविन्द सिंह डोटासरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया