Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजय माकन ने प्रदेश सरकार एवं संगठन में बड़े बदलाव के दिए संकेत - Sabguru News
होम Breaking अजय माकन ने प्रदेश सरकार एवं संगठन में बड़े बदलाव के दिए संकेत

अजय माकन ने प्रदेश सरकार एवं संगठन में बड़े बदलाव के दिए संकेत

0
अजय माकन ने प्रदेश सरकार एवं संगठन में बड़े बदलाव के दिए संकेत

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश कि कांग्रेस सरकार एवं संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है।

माकन ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक के बाद शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे दो दिन के रायशुमारी में में बहुत से विधायक और मंत्रियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने पद छोड़कर संगठन में काम करने की इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा कि मैंने मंत्रियों को मेरा खुद का वर्ष 2013 का उदाहरण भी दिया, तब मैंने भी डॉ. मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर राहुल गांधी के साथ संगठन में एआईसीसी महासचिव बना था। उसी तर्ज पर प्रदेश में भी कई मंत्रियों ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वे संगठन में काम करने को तैयार हैं। मुझे इसका सुखद आश्चर्य है कि ऐसे बहुत से मंत्री हैं।

माकन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में उपाध्यक्ष रामलाल जाट ने एक प्रस्ताव रखा कि एसीबी के दर्ज मामले के आरोपी आरएसएस के प्रदेश संयोजक निंबाराम को गिरफ्तार किया जाए। इस प्रस्ताव को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

माकन ने कहा कि उन्होंने दो दिन में कांग्रेस और समर्थित 115 विधायकों से रायशुमारी की है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट से दिल्ली में सभी मुद्दों को लेकर विस्तार से बातचीत की है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में कांग्रेस की सरकार कैसे वापस बने इस पर व्यापक मंथन किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि कई मंत्रियों को आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए मंत्री पद से हटाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बारे में विस्तार से मंथन चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी ने हाईकमान के प्रति विश्वास जताया है और उनका जो भी निर्णय होगा उसे सब स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज को लेकर सभी विधायक संतुष्ट हैं। सरकार ने व्यापक स्तर पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में काम कराएं हैं।

इससे पूर्व माकन ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से अपने एक साल के कार्यकाल की बुकलेट का प्रभारी माकन ने लोकार्पण किया।