Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोटा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना - Sabguru News
होम Rajasthan Kota कोटा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना

कोटा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना

0
कोटा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना

कोटा। राजस्थान के कोटा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया गया है।

कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ता सर्किट हाउस के सामने एकत्र हुए और वहां से एक जुलूस के रूप में त्यागी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और तीन घंटे तक महंगाई के विरोध में धरना दिया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पेट्रोल- डीजल, रसोई गैस जैसी आम जरुरत की उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत आसमान छू रहे हैं।

रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू महिलाओं को अपना घर चलाना और बजट को संतुलित रखना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि ने अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के दामों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।

इसके कारण अन्य आवश्यक खाद्य सामानों, सब्जियों के दामों में भी जमकर बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण उपभोक्ता वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है।