Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद अजमेर ईकाई की बैठक 13 को
होम Rajasthan Ajmer राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद अजमेर ईकाई की बैठक 13 को

राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद अजमेर ईकाई की बैठक 13 को

0
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद अजमेर ईकाई की बैठक 13 को

अजमेर। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद की अजमेर ईकाई की मीटिंग शुक्रवार 13 अप्रेल को शाम 4 बजे रोडवेज बस स्टेंड के सामने ईटी सेल में होगी।

जिला मंत्री मनोज वर्मा ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में नव गठित जिला कार्यकारिणी का प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से अभिनंदन किया जाएगा साथ कार्यकारिणी विस्तार कर नए पदाधिकारियों को जोड़ने की रूपरेखा तय की जाएगी।

संगठन की सरकार से पूर्व की मीटिंग में उठाए गए मुद्दों व मांग पत्र पर बनी सहमति तथा लगातार जारी वार्ताओं की जानकारी प्रदेश पदाधिकारी देंगे। मंत्रालयिक संगठन को अधिक मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार व आगामी नव कार्ययोजना की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में मंत्रालयिक कर्मचारियों के परिवार चिकित्सा कार्ड बनवाने सम्बंधित प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। मंत्रालयिक कर्मचारियों को कार्य में आने वाली व अन्य समस्याओं पर चर्चा होगी तथा समाधान के प्रयास में सम्बंधित विभागाअध्यक्ष को पत्र लिखे जाएंगे।

अन्य बिन्दु सदस्यों द्वारा सदन की सहमति से रखे जाएंगे। बैठक को राज राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वंशप्रदीप सिंह व सुनिता सक्सेना, कर्मचारी परिषद् के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र तीर्थानी व प्रदेश महामंत्री रणधीर सिंह कच्छावा सहित भारतीय मज़दूर संघ के पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे।