Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस पार्टी में सदस्यता के आधार पर होंगे संगठन के चुनाव : डोटासरा - Sabguru News
होम Rajasthan Bharatpur कांग्रेस पार्टी में सदस्यता के आधार पर होंगे संगठन के चुनाव : डोटासरा

कांग्रेस पार्टी में सदस्यता के आधार पर होंगे संगठन के चुनाव : डोटासरा

0
कांग्रेस पार्टी में सदस्यता के आधार पर होंगे संगठन के चुनाव : डोटासरा

भरतपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है जिसके पश्चात सदस्यता के आधार पर संगठन के चुनाव सम्पन्न होंगे।

डोटासरा आज राजस्थान में कांग्रेस के संगठन चुनाव हेतु नियुक्त पीआरओ संजय निरूपम के साथ भरतपुर संभाग के कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशीगण, निकायों एवं पंचायत राज जनप्रतिनिधिगण, निवर्तमान जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारीगण, डिजीटल सदस्यता अभियान हेतु नियुक्त चीफ एवं बूथ एनरोलर सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संभाग में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक से लेकर जिलाध्यक्ष तक चुनाव के माध्यम से चुने जाएंगे, इसलिए इस सदस्यता अभियान का महत्व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझने की आवश्यकता है।

डोटासरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तथा कांग्रेस पार्टी के लिए अपने कार्यकर्ता सर्वाधिक मूल्यवान पूंजी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान सभी नीतिगत निर्णय कार्यकर्ताओं एवं आमजनता के फीडबैक के आधार पर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार तीन साल से जनता की सेवा में अनवरत कार्य कर रही है तथा एक से बढक़र एक फ्लैगशिप योजनाएं लोक कल्याण हेतु जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर निरोगी राजस्थान का सपना साकार करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मजबूती के लिए अलग से कृषि बजट प्रस्तुत किया गया है, जनता का राहत प्रदान करने हेतु 50 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने तथा उससे अधिक उपभोग पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है तथा अनेक सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू की गई है। इसके साथ ही एक लाख से अधिक नौकरियाँ युवाओं को दी जा चुकी है, 1.25 लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन है तथा बजट में एक लाख नई नौकरियां देने की घोषणा कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया गया है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान के पीआरओ संजय निरूपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पहली बार डिजीटल पद्धति के द्वारा सदस्य बनाने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि बुकलेट भरने के साथ बदलते समय की मांग के अनुरूप डिजीटल सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया है जिसमें मोबाईल एप्प के माध्यम से कांग्रेस के सदस्य जोड़े जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अधिकांश कार्य मोबाईल तथा डिजीटल माध्यम से ही सम्पन्न किए जाएंगे इस कारण डिजीटल सदस्यता अभियान क्रांतिकारी एवं महत्वपूर्ण कदम है।