Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अशोक गहलोत बताएं, राजस्थान रोडवेज क्या कांग्रेस की निजी संपत्ति है? - Sabguru News
होम Breaking अशोक गहलोत बताएं, राजस्थान रोडवेज क्या कांग्रेस की निजी संपत्ति है?

अशोक गहलोत बताएं, राजस्थान रोडवेज क्या कांग्रेस की निजी संपत्ति है?

0
अशोक गहलोत बताएं, राजस्थान रोडवेज क्या कांग्रेस की निजी संपत्ति है?

लखनऊ। कांग्रेस पर प्रवासी श्रमिकों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने बुधवार को सवाल किया कि कांग्रेस को साफ करना चाहिए कि राजस्थान रोडवेज क्या उसकी निजी संपत्ति है।

डा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में 460 बसें फर्जी हैं जबकि 297 कबाड़ बन चुकी हैं। सूची में 98 थ्री व्हीलर, कार और एंबुलेंस के नम्बर हैं जिनके डिटेल उपलब्ध करा दिए गए हैं। राजस्थान रोडवेज द्वारा बसें उपलब्ध कराने को लेकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान परिवहन की बसें क्या कांग्रेस की निजी संपत्ति हैं। सरकारी संस्था का प्रयोग एक निजी पार्टी के द्वारा कैसे किया जा रहा है। कांग्रेस अपने ड्राइवर कंडक्टर को भी खाना नहीं दे पा रही है तो वह बाकी को क्या देगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कोटा में जब यूपी के छात्रों को खाना, उपचार नहीं मिल रहा था तब मुख्यमंत्री कहां थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोटा राजस्थान से 630 छात्रों को लाकर उनके घरों तक पहुंचाया। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भी इस कार्य के लिए यूपी सरकार की प्रशंसा की थी।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में यूपी का प्रवासी टहल रहा है लेकिन उसके लिए कोई व्यवस्था कांग्रेस नहीं कर रही है। अच्छा होता कि यूपी पर ध्यान देने के बजाय कांग्रेस पंजाब और राजस्थान में प्रवासियों के लिए बसें उपलब्ध कराती। उत्तर प्रदेश में बसों की कोई कमी नहीं है। उनकी सरकार ने श्रमिकों के लिए 27000 बसों का बंदोबस्त कर रखा है जो लगाकर प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचा रही है।

प्रवासी श्रमिकों के लिए सड़कों पर हैं 12 हजार बसें : योगी

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस से पूछा, जब श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें हैं तो बस क्यों?