Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान : युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान : युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

राजस्थान : युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

0
राजस्थान : युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

जयपुर। राजस्थान में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अनुमति मिलने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।

प्रदेश कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष, एक संगठन महासचिव, 16 महासचिव, 18 सचिव और 36 संयुक्त सचिवों सहित 80 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश प्रभारी द्वारा डॉ. पलक वर्मा ने गुरुवार को नियुक्ति आदेश जारी किया।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर अरुण व्यास (बीकानेर), अशोक कुल्हाड़िया (हनुमानगढ़) एवं अरबाब खान (झालावाड़) को नियुक्त किया है।

महासचिव के पद पर महीन खान (उदयपुर), रामदत्त मीना (बूंदी), देवेन्द्र बिस्सा (बीकानेर शहर), कृपाल मीना (करौली), नितेश यादव (अजमेर ग्रामीण), कुलदीप पंड्या (बांसवाड़ा), दुष्यंत राज सिंह, गुरविंदर सिंह, पूजा वर्मा (जयपुर), सुखबीर सिंह सिद्धू (हनुमानगढ़), सियाराम गुर्जर (जयपुर ग्रामीण), मुकेश भार्गव (राजसमंद), महिमा चौधरी (सीकर), प्रेम प्रताप मालवीय (बांसवाड़ा) एवं विनीत पाल सिंह (भरतपुर) को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार 18 सचिवों की नियुक्ति की गई है।