Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा की जीत ने कांग्रेस का दावा किया धूमिल : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Breaking भाजपा की जीत ने कांग्रेस का दावा किया धूमिल : सतीश पूनियां

भाजपा की जीत ने कांग्रेस का दावा किया धूमिल : सतीश पूनियां

0
भाजपा की जीत ने कांग्रेस का दावा किया धूमिल : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने प्रदेश के छह जिलों में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में आज भाजपा की तीन जिलों में जीत को विपक्ष में रहते इस तरह की पहली जीत बताते हुए कहा है कि इससे जहां कांग्रेस का दावा धूमिल हुआ वहीं उसका गणित एवं ज्योतिष भी खराब हो गया।

डा पूनियां ने जिला प्रमुखों के नतीजों के बाद आज यहां मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का दावा “भाजपा को जीत का टोटा पड़ जाएगा” धूमिल हो गया वहीं इससे उनका गणित एवं ज्योंतिष तथा आंकड़े खराब हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए भी तीन जिलों में जीत हासिल की है।

उन्होंने कहा कि अमूमन सत्तारुढ़ पार्टी को चुनाव में लाभ मिलता आया हैं और कांग्रेस सभी छह जिलों में भी जीत सकती थी लेकिन विपक्ष में रहते भाजपा की इस तरह की यह पहली जीत हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले 21 जिला परिषद के चुनाव में भी भाजपा ने 14 में जीत हासिल की थी। उन्होंने इसे आगामी 2023 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर बताया।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद के 200 सीटों में कांग्रेस को 99 एवं भाजपा को 90 सीटें मिली लेकिन भाजपा एवं अन्य को मिलाकर कांग्रेस के खिलाफ 101 सीटें आई जो जनमत कांग्रेस सरकार के खिलाफ जाता है।

पूनियां ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से उत्साहित एवं जज्बे के साथ चुनाव मैदान में लड़ता है, हालांकि कांग्रेस को रणनीतिक तौर पर तेज माना माना जा रहा था लेकिन इस चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रणनीति चातुर्य भी हासिल कर लिया।

उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए जवाब है जो भाजपा की हार में अपनी जीत देखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खेमे से भाजपा में जो लोग आते हैं वे श्री मोदी की नीतियों के कारण आते हैं। उन्होंने कहा कि रमा देवी के भाजपा में आने से लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं हैं, खतरा तो कांग्रेस को ही हैं।

इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि जयपुर जिला परिषद में भाजपा जीत से राजधानी में एक नए युग की शुरुआत हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने बहुजन समाज पार्टी को समाप्त कर दिया और उसकी बैसाखी पर सरकार चला रही है। उसका दलबदल का लम्बा रिकॉर्ड हैं और वह हमें लोकतंत्र की नसीहत दे रही हैं, उसे अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भाजपा की जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

कांग्रेस छोड बीजेपी में शामिल रमा देवी बनीं जयपुर जिला प्रमुख