Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rajkumar Rao will be seen pairing with Jahnavi Kapoor - जाह्नवी कपूर के साथ जोड़ी जमाते नजर आएंगे राजकुमार राव - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood जाह्नवी कपूर के साथ जोड़ी जमाते नजर आएंगे राजकुमार राव

जाह्नवी कपूर के साथ जोड़ी जमाते नजर आएंगे राजकुमार राव

0
जाह्नवी कपूर के साथ जोड़ी जमाते नजर आएंगे राजकुमार राव
Rajkumar Rao will be seen pairing with Jahnavi Kapoor
Rajkumar Rao will be seen pairing with Jahnavi Kapoor
Rajkumar Rao will be seen pairing with Jahnavi Kapoor

मुंबई । बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर राजकुमार राव सिल्वर स्क्रीन पर जाह्नवी कपूर के साथ जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं।

फिल्म स्त्री की सफलता के बाद राजकुमार राव एक बार फिर एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम करने आ सकते हैं। फिल्म स्त्री को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी जिसके चलते निर्माता दिनेश विजन ने राजकुमार राव को लेकर एक और फिल्म बनाने का तय किया है। बताया जा रहा है कि दिनेश विजन ने फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के अभिनय को देखा था, जिसके बाद उन्होंने जाह्नवी कपूर के साथ काम करने का मन बनाया था। अब उन्होंने इसके लिए श्रीदेवी की बेटी को अप्रोच किया है।

‘स्त्री’ में राव श्रद्धा कपूर के ऑपोज़िट नजर आ चुके हैं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर राजकुमार राव की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके बारे में वह हर तरह की जानकारी रखती हैं। ‘धड़क’ को देखकर राजकुमार राव भी उनसे काफी प्रभावित हुए थे और उनके साथ फिल्म बनाने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं।