Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajnath singh at bjp shakti kendra pramukh sammelan at beawar in ajmer-भाजपा कार्यकर्ता अपनी शक्ति पहचाने : राजनाथ सिंह - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा कार्यकर्ता अपनी शक्ति पहचाने : राजनाथ सिंह

भाजपा कार्यकर्ता अपनी शक्ति पहचाने : राजनाथ सिंह

0
भाजपा कार्यकर्ता अपनी शक्ति पहचाने : राजनाथ सिंह

अजमेर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें अपनी शक्ति पहचाननी होगी। उनके सामने लोकसभा चुनाव एक चुनौती है। यदि वे अपनी शक्ति से इस चुनौती को स्वीकार कर उसमे जुट जाएंगे तो केंद्र में आज भी आपकी सरकार है और होने वाले चुनाव के बाद भी आप ही की सरकार रहेगी।

गृहमंत्री सिंह आज अजमेर जिले के ब्यावर स्थित पृथ्वीराज चौहान खेल स्टेडियम पर अजमेर, नागौर, राजसमंद लोकसभा क्षेत्र कलस्टर के शक्ति केंद्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश ही नहीं पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

जिस राजनीतिक पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी शक्ति है वह जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा मोदी सरकार के कामों को मतदाताओं के सामने लाकर भाजपा के हक में वोट दिलाए।

उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान शौर्य व शक्ति का प्रतीक वाला प्रदेश है। राजस्थान की धरती अनेक गाथाओं से भरी है। आने वाला चुनाव भी एक नया इतिहास रचेगा और राजस्थान से भाजपा के सभी उम्मीदवार जीतकर दिल्ली पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछली बार हम 282 के आंकड़े पर बहुमत के साथ केंद्र में रहे और आने वाले समय में उन्हे पूरा विश्वास है कि यह संख्या 350 के पार जाएगी क्योंकि देश की जनता का मोदी में विश्वास बढा है और प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का लोहा मनवाया है। उन्होंने यह भी कह दिया कि वे संख्या बल पर नहीं जाते लेकिन इस पर जनता फैसला लेगी।

राजस्थान के संदर्भ में उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में महज 0.5 के अंतर पर भाजपा रह गई लेकिन आने वाले लोकसभा चुनाव में इसी राजस्थान से भाजपा छलांग लगाकर पंद्रह प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करेगी।