Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजनीति की कद्दावर हस्ती थे कल्याण सिंह : राजनाथ - Sabguru News
होम Delhi राजनीति की कद्दावर हस्ती थे कल्याण सिंह : राजनाथ

राजनीति की कद्दावर हस्ती थे कल्याण सिंह : राजनाथ

0
राजनीति की कद्दावर हस्ती थे कल्याण सिंह : राजनाथ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे श्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह भारतीय राजनीति की कद्दावर हस्ती थे।

सिंह ने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की वह क़द्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा। वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मज़बूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है और मेरे लिए तो यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन