Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजवीर सिंह रोहिला बने बीजेपी सोशल मीडिया के प्रदेश सहसंयोजक - Sabguru News
होम Haryana राजवीर सिंह रोहिला बने बीजेपी सोशल मीडिया के प्रदेश सहसंयोजक

राजवीर सिंह रोहिला बने बीजेपी सोशल मीडिया के प्रदेश सहसंयोजक

0
राजवीर सिंह रोहिला बने बीजेपी सोशल मीडिया के प्रदेश सहसंयोजक

जींद। भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने संगठन को मजबूती देने के लिए सोशल मीडिया टीम की घोषणा की। इस टीम में राजवीर सिंह रोहिला को प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर रोहिल्ला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर रोहिला एक 1999 से भाजपा की राजनीति में सक्रियता से जुटे रहे हैं। ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक उन्होंने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

कोरोना काल में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ एक वालिंटियर के रूप में काम किया जिसमें गर्भवती महिलाओं की मदद की। कोरोना काल में ऑक्सीजन सप्लाई, मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने, जरूरतमंद को उपचार के लिए दवाओं आदि से सहयोग करते रहे।

रोहिला ने भ्रष्टाचार को लेकर कई मामले उजागर किए। अपने क्षेत्र में ब्लॉक समिति के 6 लाख 98 हजार के गबन को उजागर करके कार्रवाई करई।