Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गहलोत भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं : वासुदेव देवनानी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer गहलोत भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं : वासुदेव देवनानी

गहलोत भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं : वासुदेव देवनानी

0
गहलोत भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं : वासुदेव देवनानी

अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उलटा प्रहार करते हुए कहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

विधायक देेवनानी ने राज्यसभा चुनाव के मुद्दे पर कहा कि गहलोत अपने घर को नहीं संभाल पा रहे। उनके अपने विधायक अविश्वास में जी रहे हैं जबकि वे उलटे भाजपा को आरोपित कर घटिया राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की हालत हर मोर्चे पर खराब है। उनका अपना कांग्रेस संगठन डरा हुआ है और उन्हें अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं है और वे निर्दलीय विधायकों को लालच देकर अपनी ओर खेंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा चुनाव में लोकतांत्रिक तरीका अपना रही है। भाजपा के विधायक अपनी अंतर आत्मा पर मतदान करेंगे। भाजपा संगठित और मजबूत है। कोई भी कांग्रेस के झांसे में आने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं है तभी बाड़ेबंदी के साथ साथ निर्दलीयों को भी अपनी ओर खेंचने का काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 19 जून मतदान का कार्यक्रम है।