Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में निधन - Sabguru News
होम UP Aligarh राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

0
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

नई दिल्ली। राज्य सभा सांसद अमर सिंह का आज निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह गुर्दा रोग से पीड़ित थे और कई माह से सिंगापुर में उनका उपचार चल रहा था।

उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्री हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 27 जनवरी 1956 में हुआ। चौसठ वर्षीय अमर सिंह सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी रहे, लेकिन बाद में सपा की कमान अखिलेश यादव के हाथों में जाने के बाद उन्होंने वर्ष 2010 में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वह लंबे समय से बीमार थे और सिंगापुर में ईलाज चल रहा था।