

नई दिल्ली | कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को भी पत्र लिख कर अपना इस्तीफ़ा भेजा। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
पच्चीस सितम्बर 1951 को जन्मे संजय सिंह उत्तरप्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में माने जाते थे। लोकसभा चुनाव में वह मेनका गाँधी से चुनाव हार गये थे। वह 2014 से राज्य सभा के सदस्य थे।