Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस सरकार हार के डर से दुविधा में : सुधांशु त्रिवेदी - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस सरकार हार के डर से दुविधा में : सुधांशु त्रिवेदी

कांग्रेस सरकार हार के डर से दुविधा में : सुधांशु त्रिवेदी

0
कांग्रेस सरकार हार के डर से दुविधा में : सुधांशु त्रिवेदी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत गंभीर होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह आगामी नगर निकाय के चुनाव में अपनी हार के डर के चलते दुविधा में है और बार बार अपना रवैया बदल रही है।

त्रिवेदी ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में जब से गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से हर क्षेत्र में गिरावट आई और अव्यवस्था फैली है। इससे कांग्रेस के पिछले लोकसभा चुनाव में दुर्गति हुई। लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं आया और जहां राजस्थान में कानून व्यवस्था खराब नहीं मानी जाती थी वहां थाने पर हमला कर अपराधियों को छुड़ा ले जाते हैं, इतनी गंभीर स्थिति बनी हुई। महिलाओं पर अत्याचार दो गुना बढ़ गए हैं और प्रतिदिन लगभग दस अत्याचार के मामले हो रहे हैं। लगता है सरकार को सन्मति नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार निर्णय लेती है और उपमुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें इसका समाचार पत्रों से पता चला है। इससे ही सरकार के सामंजस्य का पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में दो पावर सेंटर है और दोनों अपने तरीके से चले रहे तो क्या हस्र होगा।

उन्होंने कहा कि यह तो यह स्थिति है कि जिस तरह एक विमान को दो पायलट उड़ाना चाहे रहे है और दोनों अपने अपने तरीके से। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार गई और अब निकाय चुनाव से पहले ही जिस तरह के कदम उठा रही है उससे यह लगता है कि वह चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के प्रमुखों के लिए अप्रत्यक्ष प्रणाली का निर्णय लेने से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस जनता का सामना करने की स्थिति में नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमेशा कांग्रेस में दुविधा चरित्र नजर आता है और यह उसका सहज प्रकृति का अंग है, चाहे प्रदेश स्तर हो या राष्ट्रीय स्तर, यह दुविधा रही है। अनुच्छेद 370, तीन तलाक सहित कोई भी मुद्दा हो वह कभी स्पष्ट नहीं रही। उन्होंने कहा कि इस कारण वह स्वतंत्रता सेनानियों पर अनर्गल टिप्पणियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक भी नेता बता दिया जाए जिसने काले पानी की सजा काटी हो, अंग्रजों के समय फांसी पर चढा हो या गोली खाई हो। कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों की एक पक्षी व्याख्या कर कलंकित करने का काम किया है।

त्रिवेदी ने महंगाई के सवाल पर कहा कि महंगाई दर विकास दर से बहुत कम हैं। उन्होंने वैश्विक मंदी के दौर को स्वीकारते हुए कहा कि इसके बावजूद भारत दुनिया में सर्वाधिक तेज गति से चलने वाला देश बना हुआ है। हम मंदी का सामना कर रहे है लेकिन दुनिया में बेहतर है।

उन्होंने कहा कि देश में दोगुनी गति से सड़क एवं रेलव का काम किया। करोड़ों मकान बने एवं सैकड़ों हवाई अड्डे आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह का काम हुआ है वह सब जानते है। इससे पहले त्रिवेदी का राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य निर्वा़चित होने के बाद पहली बार प्रदेश में आने पर भाजपा नेताओं ने स्वागत भी किया।