Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rakesh Singh says bjp worker Mahakumbh on 25th September - तीसरा भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को: राकेश सिंह - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal तीसरा भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को: राकेश सिंह

तीसरा भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को: राकेश सिंह

0
तीसरा भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को: राकेश सिंह
Rakesh Singh says bjp worker Mahakumbh on 25th September
Rakesh Singh says bjp worker Mahakumbh on 25th September
Rakesh Singh says bjp worker Mahakumbh on 25th September

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर आगामी 25 सितंबर को राजधानी भाेपाल में तीसरा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित करेगी।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने आज यहां बताया कि यह आयोजन स्थानीय जंबूरी मैदान में होगा। इसके पहले पार्टी ने पिछले दो विधानसभा चुनावों 2008 और 2013 में भी कार्यकर्ता महाकुंभ के माध्यम से ही चुनावी शंखनाद किया था।

सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का औपचारिक समापन इसी महाकुंभ में हो जाएगा, हालांकि उन्होंने कहा कि इस यात्रा काे पार्टी ने ऐसे ‘डिजाइन’ किया है कि ये चुनाव तक लगातार जनता के बीच जाने का माध्यम होगी।

इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी आगमन की भी संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस दिशा में प्रयास कर रही है। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों से पार्टी की टोली (पन्ना प्रमुख) और इससे ऊपर के सभी पदाधिकारी अपेक्षित किये गए हैं। महाकुंभ में केंद्रीय नेतृत्व, केंद्रीय मंत्रीगण और प्रदेश का सम्पूर्ण नेतृत्व उपस्थित रहेगा।