Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रक्षाबंधन महोत्सव : ब्रम्हाकुमारी बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer रक्षाबंधन महोत्सव : ब्रम्हाकुमारी बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन महोत्सव : ब्रम्हाकुमारी बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

0
रक्षाबंधन महोत्सव : ब्रम्हाकुमारी बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

अजमेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रक्षाबंधन महोत्सव अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भी बीके योगिनी के नेतृत्व में रक्षा सूत्र बांधने का सिलसिला बना रहा।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय गुर्जर, पूर्व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह रलावता, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिव कुमार बंसल, किसान नेता कानाराम चोटिया, अजय तेन्गौर, पार्षद हेमंत जोधा आदि को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर बुरी आदत छुड़वाने एवं जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पिंकी बहन व अंजना बहन समेत महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं।