Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
श्रीराम मंदिर निर्माण में आगे आया किन्नर समाज - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer श्रीराम मंदिर निर्माण में आगे आया किन्नर समाज

श्रीराम मंदिर निर्माण में आगे आया किन्नर समाज

0
श्रीराम मंदिर निर्माण में आगे आया किन्नर समाज

मेवाड़ गादीपति ने समर्पित किए 3 लाख 21 हजार
ब्यावर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान में हर समाज भागीदारी निभा रहा है। इसी के तहत अब किन्नर समाज भी सहयोग में आगे आया है।

सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि मेवाड़ गादीपति किरण बाई ने अनुकरणीय पहल करते हुए 3 लाख 21 हजार रुपए का समर्पण किया है। उन्होंने निधि संग्रह टोली को चैक सौंपकर इस कार्य से जुड़ने पर हर्ष जताया।

किन्नर किरण बाई ने कहा कि संतों व श्रीराम भक्तों ने सदियों तक जो संघर्ष किया था, उसका सुखद अंत हुआ है। किन्नर, प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। जब श्रीराम वनवास गए थे, तब किन्नर उनके इंतजार में 14 वर्षों तक तमसा नदी तट पर बैठे रहे।

इस त्याग से प्रभु श्रीराम प्रसन्न हुए थे और अपने राज्याभिषेक में उन्हें ससम्मान आमंत्रित भी किया था। आज उन्हीं प्रभु के मंदिर निर्माण में भागीदार बनकर खुशी हो रही है। इस दौरान विभाग प्रचारक धर्मराज, परियोजना प्रमुख धर्मनारायण, शशिप्रकाश इंदोरिया, नितेश गोयल, सुरेश वैष्णव उपस्थित थे।