
अजमेर। शहर के अर्जुन लाल सेठी नगर स्थित श्री संकटमोचन बालाजी मंदिर प्रांगण में चल रही 57 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महात्सव में रामनवमी के शुभ अवसर पर रामदरबार की विशेष आरती की गई। आरती में श्रीराम धन संग्रह बैंक के बालकृष्ण पुरोहित का सान्निध्य मिला। बालकिशन टेलर, सुरेश उपाध्याय, सत्यनारायण कुमावत, अनिल अबेदकर व अन्य गणमान्य व धर्म प्रेमी बन्धु शामिल हुए।
सुबह 9.15 बजे श्रीआदर्श संकीर्तन मंडल आदर्श नगर की और से संगीत मय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर 12.15 बजे महाआरती की गई तथा श्री राममजन्मोत्सव मनाया गया। मंन्दिर महंत राजेन्द्र दाधीच ने रामजन्मोत्सव पर विशेष पूजाअर्चना कर देश कोने कोने से पधारे धर्म प्रेमियों को प्रसाद वितरण किया।
शाम के सत्र में श्रीमारुति नन्दन मंडल की ओर से संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ किया गया। रात्रि आरती में आयोजन समिति अध्यक्ष ज्ञान च्ंद मालू, सचिव सुरेश उपाध्याय, बाल कृष्ण पुरोहित, बालकिशन टेलर, दीनदयाल टेलर, राजेंद्र चौहान, विरेन्द्र बुन्देल, अशोक मिश्रा, लोकेश मिश्रा, महिला मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष कमलेश पारीक, निर्मला पारीक, सुनीता उपाध्याय व कई गणमान्य व धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।