Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बच्चों को पर्यावरण की फिक्र, रामराज्य की परिकल्पना उकेरी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer बच्चों को पर्यावरण की फिक्र, रामराज्य की परिकल्पना उकेरी

बच्चों को पर्यावरण की फिक्र, रामराज्य की परिकल्पना उकेरी

0
बच्चों को पर्यावरण की फिक्र, रामराज्य की परिकल्पना उकेरी

अजमेर। आजाद पार्क अयोध्या नगरी में आयोजित 54 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की परिक्रमा के दौरान गुरुवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बडी संख्या में नन्हे बच्चों ने ​भाग लिया। ब्रश के जरिए रंगों का सुंदर संयोजन कर पर्यावरण और रामराज्य की परिकल्पना को ड्राइंग शीट पर उकेरा। चित्रकला प्रतियोगिता लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

संयोजक सुरेश शर्मा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में कक्षा प्रथम से 5 तक के बच्चों ने पर्यावरण विषय पर पुरातन, वर्तमान और आधुनिक भारत में पाए जाने वाले जीव जंतुओं, फलों से लकदक पेडों, नदियों, पहाडों के चित्रण के साथ भविष्य में पर्यावरण की दृष्टि से पूरीपूर्ण धरा का चित्रांकन किया। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को भी बच्चों ने चित्रित कर सचेत किया।

वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 12 के स्कूली बच्चों ने रामराज्य की परिकल्पना की और उसे रंगों से चित्र का रूप दिया। आज्ञाकारी पुत्र, माता पिता की श्रवण कुमार जैसे सेवा, हर तरफ हरियाली और नदियों में कलकल बहता जल, मंदिरों में सत्संग का पाठ करते लोग जैसी रामराज्य की परिकल्पना को उकेरा। इस प्रतियोगिता में बच्चों 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगियों को लायंस क्लब उमंग की ओर से पुरस्कृत किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में साक्षी प्रथम, तान्या पंवार सैकंड, मेघा तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में आकांक्षा प्रथम, आयुशी अग्रवाल सैकंड और रक्षित शर्मा व पलक दाधीच संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को समिति की ओर से 15 जनवरी को परिक्रमा समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

शुक्रवार को होगी भगवान बनो प्रतियोगिता

परिक्रमा महोत्सव में 12 जनवरी को शाम 4 बजे भगवान बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संयोजक शशि प्रकाश इंदोरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग में जन्म से तीन साल, दूसरे वर्ग में नर्सरी से 5वीं कक्षा और तीसरे वर्ग में छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बालक बालिकाएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के तहत राम, कृष्ण जैसे भगवान के किसी भी स्वरूप को धारण कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन परिक्रमा स्थल पर समिति कार्यालय में किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 9414666374, 9828029187 पर ​किया जा सकता है।