Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अयोध्या में 2022 तक बन जाएगा राम मंदिर : सुब्रह्मण्यम स्वामी - Sabguru News
होम Headlines अयोध्या में 2022 तक बन जाएगा राम मंदिर : सुब्रह्मण्यम स्वामी

अयोध्या में 2022 तक बन जाएगा राम मंदिर : सुब्रह्मण्यम स्वामी

0
अयोध्या में 2022 तक बन जाएगा राम मंदिर : सुब्रह्मण्यम स्वामी

थाणे। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर 2022 तक बन जाएगा।

स्वामी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपुरुष श्रीराम के मुद्दे नव चेतना व्याख्यानमाला के अंग श्रीराम व्यायामशाला सेवा संस्था द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए कहा कि अगले साल दो अप्रेल को राम नवमी के दिन राम मंदिर का शिलान्यास होगा और 2022 में राम नवमी के दिन तक मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में तीन मंदिरों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है और यह हमारे आस्था का सवाल है। हम उन्हें सर्वश्रेष्ठ भगवान मानते हैं। ये मंदिर है अयोध्या में श्रीराम मंदिर, द्वारका में श्रीकृष्ण मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर।

उन्होंने हमारे देश में 40,000 मंदिरों को तोड़ दिया गया था और अब उन सभी मंदिरों का पुनर्निर्माण नहीं किया जा सकता है, लेकिन हम चाहते हैं कि इन तीनों मंदिरों को संरक्षित किया जाए।