Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उप चुनाव में हार NDA के लिए नुकसान : रामविलास पासवान - Sabguru News
होम Bihar उप चुनाव में हार NDA के लिए नुकसान : रामविलास पासवान

उप चुनाव में हार NDA के लिए नुकसान : रामविलास पासवान

0
उप चुनाव में हार NDA के लिए नुकसान : रामविलास पासवान
Union Minister of Consumer Affairs Ram Vilas Paswan
Union Minister of Consumer Affairs Ram Vilas Paswan
Union Minister of Consumer Affairs Ram Vilas Paswan

पटना। केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को लोकसभा उप चुनाव में मिली हार पर चिंता जताते हुए इसे एक राजनीतिक नुकसान बताया है।

राजग के घटक लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए लोकसभा के उप चुनाव में राजग की हार राजनीतिक नुकसान के साथ-साथ चिंता का भी विषय है। बिहार के अररिया लोकसभा उप चुनाव में सहानभूति के कारण राजग की हार हुई है जो पहले से ही पता था।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि राजग का नारा है सबका साथ सबका विकास तो ऐसे में हमें सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा। कांग्रेस ने भी सभी वर्गों को साथ लेकर ही राज किया था।

उन्होंने राजग से तेलगु देशम पार्टी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अलग होने के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि राजग में टूट को लेकर लगाया जा रहा कयास पूरी तरह से बकवास है। लोजपा राजग के साथ है और रहेगी।

पासवान ने कहा कि बिहार में भाजपा, जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का गठबंधन रहेगा और सभी मिलकर यहां सरकार चलाएंगे। उन्होंने कहा कि राजग से जिसको जाना है वे जा रहे हैं लेकिन लोजपा राजग के साथ है और बनी रहेगी।

पासवान ने आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की टीडीपी की मांग के संबंध में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि यदि टीडीपी की मांगें मान ली जाती तो बिहार में भी इसके लिए आंदोलन होता।