Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ramnath Kovind, Narendra Modi and Rahul Gandhi condoled the demise of Somnath-रामनाथ कोविंद, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने सोमनाथ के निधन पर शोक जताया - Sabguru News
होम Delhi रामनाथ कोविंद, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने सोमनाथ के निधन पर शोक जताया

रामनाथ कोविंद, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने सोमनाथ के निधन पर शोक जताया

0
रामनाथ कोविंद, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने सोमनाथ के निधन पर शोक जताया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विभिन्न मंत्रियों एवं राजनीतिक हस्तियों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विभिन्न मंत्रियों एवं राजनीतिक हस्तियों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विभिन्न मंत्रियों एवं राजनीतिक हस्तियों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विभिन्न मंत्रियों एवं राजनीतिक हस्तियों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सदन में अपनी सशक्त छाप छोड़ने वाले चटर्जी का निधन न केवल पश्चिम बंगाल, बल्कि पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने ट्वीट किया की दिवंगत नेता के परिजनों एवं उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

मोदी ने चटर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपने संदेश में कहा की पूर्व सांसद एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी भारतीय राजनीति के एक कद्दावर नेता थे। उन्होंने हमारे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत किया। वह गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए हमेशा आवाज उठाते थे। मोदी ने उनके परिवार तथा समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा की चटर्जी 10 बार सांसद रहे। वह अपने आप में एक संस्थान थे। सभी सांसद पार्टी लाइन से परे उनका सम्मान करते थे। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवदेनायें।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को सबके लिए एक बड़ी क्षति बताया। बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर मैं स्तब्ध हूं। उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहन संवेदनायें। यह सबके लिए एक बड़ी क्षति है।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने श्री चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त और कहा की पूर्व लोकसभा श्री सोमनाथ चटर्जी जी के निधन पर मैं शोक व्यक्त करता हूं। भारतीय राजनीति को समृद्ध किये जाने के परिप्रेक्ष्य में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा। वह एवं अनुभवी सांसद रहे।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। नकवी ने अपने शोक संदेश में कहा की मैं लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी जी के निधन से बहुत दुखी हूं। वह एक प्रतिष्ठित सांसद और अनुभवी राजनेता थे। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदना।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल श्री चटर्जी के निधन पर अपने शोक संदेश में कहा की सोमनाथ चटर्जी के बारे में यह अत्यंत दुखदायी समाचार है। वह समकालीन सांसदों में सर्वश्रेष्ठ थे और देश को हमेशा उनकी कमी खलेगी। वह देश के अब तक के सर्वश्रेष्ठ लोकसभा अध्यक्ष के रूप में याद किये जाएंगे।