Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में पृथ्वी दिवस पर रंगोली सजाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में पृथ्वी दिवस पर रंगोली सजाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अजमेर में पृथ्वी दिवस पर रंगोली सजाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
अजमेर में पृथ्वी दिवस पर रंगोली सजाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अजमेर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर लोक कला संस्थान के तत्वावधान में आनासागर के किनारे स्थित चौपाटी पर विशाल रंगोली सजाकर अधिकाधिक पौधारोपण कर ऑक्सीजन उत्पादन और कोरोना से दूरी के लिए मास्क की अनिवार्यता का सन्देश दिया गया। पुलिस उप अधीक्षक डॉ. प्रियंका रघुवंशी और एसडीएम एवं प्रोटोकॉल अधिकारी अलोक जैन ने रंगोली का अवलोकन किया।

जन अनुशासन पखवाडे के चलते संस्थान मात्र तीन कलाकार संजय कुमार सेठी, छवि दग्दी, प्रियंका सेठी ने आठ गुना दस फ़ीट की रंगबिरंगी रंगोली का सृजन किया। रंगोली के जरिए सामाजिक दूरी, वृक्षारोपण, ऑक्सीजन के महत्व, मास्क से सुरक्षा, हाथ धोना आदि के संदेशों के साथ भारत माता में हरी भरी पृथ्वी को सुरक्षित दर्शाया गया।

डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने कहा के रंग रंगीली रंगोली के माध्यम से संदेश देने का अनोखा प्रयास संस्था के कलाकारों द्वारा किया गया है, उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने से ऑक्सीजन मिलेगी, मास्क लगाने से कोरोना से मुक्ति अन्यथा परिणाम बहुत विपरीत होंगे। रंगों के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा, वृक्षारोपण का संदेश एवं प्रत्येक नागरिक को मास्क लगाना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग अपनानी होगी तभी हम कोरोना रूपी घातक बीमारी का अंत कर पाएंगे।

एसडीएम एवं प्रोटोकॉल अधिकारी आलोक जैन ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर कहा जब तक प्रत्येक नागरिक एक वृक्ष नहीं लगाएगा और उसका पालन पोषण नहीं करेगा तब तक हम शुद्ध हवा की परेशानी को दूर नहीं कर पाएंगे। उन्होंने रंगोली के अदभुत रंग संयोजन की भी तारीफ की और इसके माध्यम से दिया गए संदेश से कोरोना का नाश होगा अगर हर मुंह पर मास्क होगा।

लोक कला संस्थान के निर्देशक संजय कुमार सेठी ने बताया कि पृथ्वी और वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है. इसे पहली बार 1970 में मनाया गया था। सेठी ने बताया कि जब से अखबारों की सुर्खियों में ऑक्सीजन की कमी और कोरोना का बढ़ता ग्राफ देख रहे थे, इन दोनों मुख्य समस्याओं को रंगोली के मध्य अंकित किया और लोगों का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया।

पृथ्वीराज फाउंडेशन के दीपक शर्मा ने बताया की रंगोली के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमारे पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखें और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं जिससे आगामी वर्षों में भी हमें ऑक्सीजन की कमी का सामना ना करना पड़े। संजय सेठी पिछले 5 वर्षों से निरंतर पृथ्वी दिवस के अवसर पर अजमेर के विभिन्न स्थानों पर भू अलंकरण कर रहे हैं।