Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फ़िल्म ई रिश्ता जन्म जन्म के में नजर आयेगी रानी चटर्जी और प्रिंस सिंह राजपूत की जोड़ी - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood फ़िल्म ई रिश्ता जन्म जन्म के में नजर आयेगी रानी चटर्जी और प्रिंस सिंह राजपूत की जोड़ी

फ़िल्म ई रिश्ता जन्म जन्म के में नजर आयेगी रानी चटर्जी और प्रिंस सिंह राजपूत की जोड़ी

0
फ़िल्म ई रिश्ता जन्म जन्म के में नजर आयेगी रानी चटर्जी और प्रिंस सिंह राजपूत की जोड़ी
Rani Chatterjee and Prince Singh Rajput pair to be seen in the film ek rishta janam janam
Rani Chatterjee and Prince Singh Rajput pair to be seen in the film ek rishta janam janam
Rani Chatterjee and Prince Singh Rajput pair to be seen in the film ek rishta janam janam

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी और प्रिंस सिंह राजपूत की जोड़ी ई रिश्ता जन्म जन्म के में नजर आयेगी।

अदिति फिल्म्स क्रियेशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ई रिश्ता जन्म जन्म के का निर्माण मनोज पंडित कर रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग की डेट 04 अप्रैल से गोरखपुर में रखी गई हैं। फिल्म निर्माता मनोज पंडित ने बताया कि फ़िल्म की कहानी पूरी तरह सामाजिक और पारिवारिक समावेश पर आधारित है जिसे हर वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे। कर्ण प्रिय गीत संगीत से भरपूर फ़िल्म के मुख्य भूमिका में प्रिंस सिंह राजपूत,रूपा सिंह, रंजन कुमार, तनुजा राठौर, अमित शुक्ला, सुजान सिंह, दबंग फेम चौबे जी, ब्रजेश त्रिपाठी, स्वीटी सिंह, अनूप लोटा, संजय सिंह एवं अन्य है। फ़िल्म के स्पेशल एप्रियेन्स में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी नज़र आयेंगी।

उल्लेखनीय यह है कि निर्माता मनोज पंडित के साथ निर्देशक अजय कुमार की यह दूसरी फिल्म होगी। मनोज कुमार पंडित ने कहा कि हमारी पूरी टीम पहले वाली फिल्म के ही टीम है। प्रिंस जी सही मान्य में मेरे लिए लकी है। मेरी पहली फ़िल्म हम यार है तुम्हारे उनका अभिनय काफी पसंद किया गया था, वह अपने हर एक एक सीन को बड़ी ही बारीकी पूर्वक निभाते है, जो अन्य एक्टरों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है।