Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
1983 विश्व कप पर बनी रणवीर की फिल्म 83 चार जून को होगी रिलीज - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood 1983 विश्व कप पर बनी रणवीर की फिल्म 83 चार जून को होगी रिलीज

1983 विश्व कप पर बनी रणवीर की फिल्म 83 चार जून को होगी रिलीज

0
1983 विश्व कप पर बनी रणवीर की फिल्म 83 चार जून को होगी रिलीज
Ranveer film 83 to be released on June 4
Ranveer film 83 to be released on June 4
Ranveer film 83 to be released on June 4

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 इस वर्ष 04 जून को रिलीज होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत पर बनी फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव के किरदार में नजर आयेंगे। रणवीर सिंह ने बताया है कि यह फिल्म चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर सिंह ने ट्वीट करके फैंस को यह सरप्राइज दिया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 4 जून 2021, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, आपको मिलते हैं सिनेमा हॉल में।

गौरतलब है कि फिल्म 83 पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।