

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह पत्नी एवं अभिनेत्री दीपिका के तीन बातों का हमेशा ख्याल रखते हैं। रणवीर और दीपिका ने पिछले साल शादी की है। रणवीर सिंह लगातार दीपिका पादुकोण की तारीफ ही करते रहते हैं।
रणवीर ने बताया है कि दीपिका उनका बहुत ख्याल रखती हैं और काफी घरेलू हैं। हाल ही में रणवीर के लिए दीपिका ने खाने का डिब्बा भी भेजा था और उसे देख कर रणवीर और खुश हो गये थे। रणवीर ने कहा है कि दीपिका ने उन्हें तीन चीजों पर खासतौर से पाबंदी लगाई है, जिसे रणवीर को हर हाल में फॉलो करना ही है। एक तो यह कि रणवीर को हर दिन बिना घर से खाये बाहर नहीं जाना है। ब्रेकफास्ट को मिस करना ही नहीं है। दीपिका का कॉल कभी भी मिस्ड नहीं करने और देर रात बेवजह बाहर रहना भी दीपिका को पसंद नहीं है।
रणवीर ने बताया कि वह खुशी-खुशी इन बातों को स्वीकारते हैं। रणवीर ने कहा कि उनके लिए यह भी बहुत ही अहम था कि वह दीपिका को किसी भी तरह से परेशान नहीं करना चाहते थे। इसलिए शादी के बाद उन्होंने दीपिका के साथ उनके घर पर शिफ्ट होने का निर्णय लिया, जिससे वह अपना स्पेस मिस न करें और उन्हें बदलाव न करना पड़े। रणवीर का कहना है कि यह सच है कि वह मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं और उनकी सहजता का वह हमेशा ही ख्याल रखना चाहेंगे।