

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की पसंद के कपड़े पहनते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
दोनो ने पिछले साल शादी की है। दीपिका ने शादी के बाद पहली बार रणवीर के बारे में एक ऐसी बात शेयर की है जो कोई नहीं जानता है। रणवीर दीपिका से कितना प्यार करते हैं, ये तो हर कोई जानता है लेकिन ये कोई नहीं जानता की शादी के बाद वह एक अच्छे पति होने का फर्ज भी अच्छे से निभा रहे हैं। वह एक अच्छे हसबैंड की तरह अपने छोटे-मोटे फैसले दीपिका से पूछ कर ही लेते हैं।
रणवीर से जब दीपिका से पहली मुलाकात के बारे में पूछ गया तो रणवीर ने बताया की कैसे पहली बार उन्होंने दीपिका को देखा और देखते ही रह गये। दीपिका से रणवीर को लेकर सबसे चर्चित टॉपिक पर बात की गई। दीपिका ने बताया कि रणवीर कहीं भी जाने से पहले उन्हें कई सारी आउटफिट की फोटोज़ भेजते हैं, फिर वह उन्हें बताती हैं की क्या पहनना है।