Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Falahari Baba appeared in alwar court -अलवर : रेप आरोपी फलहारी महाराज अदालत में पेश - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar अलवर : रेप आरोपी फलहारी महाराज अदालत में पेश

अलवर : रेप आरोपी फलहारी महाराज अदालत में पेश

0
अलवर : रेप आरोपी फलहारी महाराज अदालत में पेश
rape accused self-styled godman Falahari Baba
rape accused self-styled godman Falahari Baba
rape accused self-styled godman Falahari Baba

अलवर। राजस्थान के अलवर में एक युवती के साथ यौन शोषण के मामले में कारावास में बंद फलाहारी महाराज को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।

फलाहारी महाराज के मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपनी बहस पूरी कर ली गई है और 18 सितंबर को फलहारी महाराज की ओर से उनका पक्ष एडवोकेट अशोक शर्मा रखेंगे।

अदालत में यह मामला अंतिम चरण में है और दोनो पक्षों को सुनने के बाद शीघ्र ही अदालत फैसला आने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक युवती ने फलाहारी महाराज पर उनके अलवर स्थित आश्रम में यौन शोषण का आरोप लगाया था इसके बाद से फलहारी महाराज को गिरफ्तार किया गया था वह तभी से ही जेल में है।

रेप केस में फंसे स्वयंभू बाबा आशु भाई, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर सौंपा