Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति का पौधारोपण का आगाज - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति का पौधारोपण का आगाज

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति का पौधारोपण का आगाज

0
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति का पौधारोपण का आगाज

अजमेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति की ओर से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण किया गया।

समिति की विभाग कार्यवाहीका मनीषी इंदौरिया ने बताया कि इस मौके पर समिति की कार्यकर्ताओं द्वारा सघन पौधारोपण कर प्रकृति को संवारने का संकल्प लिया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ पर्वतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया।

समिति की ओर से एक सप्ताह में अजमेर शहर के विभिन्न स्थानों पर 1001 वृक्ष लगाने की योजना है। इंदौरिया ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति सामाजिक सरोकार सहित पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हमेशा से देशभर में अपना योगदान देती रही है।

इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या से कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण सप्ताह के तहत पौधारोपण करने की शुरुआत की। पर्वतेश्वर महादेव मंदिर परिसर के अतिरिक्त अर्जुन लाल सेठी उद्यान में कार्यकर्ताओं द्वारा 21, सेठी कॉलोनी में 5, वीर सावरकर उद्यान में 10, वृक्षों का रोपण किया गया।

आम, अमरूद, पीपल, बड़, नीम, तुलसी, गुड़हल, नींबू, बेलपत्र, जामुन आदि के वृक्ष लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख, जिला बौद्धिक प्रमुख, सहित सेठी नगर कि नगर कार्यवाहीका पिंकी, सविता शर्मा, शीला देवी, सीमा शर्मा, हेमलता, दिव्या योगी एवं एकता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।