Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन निकला - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur जयपुर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन निकला

जयपुर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन निकला

0
जयपुर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन निकला

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर प्रांत के प्रवेश वर्ग का पथ संचलन सोमवार को जयपुर में हुआ। संचलन में माताओं बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

संचलन जवाहर नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय से प्रारंभ हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तीन किलोमीटर तक निकल पुनः सरस्वती बालिका विद्यालय पहुंचा। संचलन में भगवा ध्वज लेकर ध्वज वाहिनी और साथ चल रही बहने वातावरण को बहुत ही ओजस्वी और देशभक्तिमय बना रही थीं। घोष गण की गूंज से सारा वातावरण गूंज रहा था। स्थान स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा द्वारा सेविकाओं का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर सेविकाओं को डॉ. मंजू शर्मा वायव्य क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें निरंतर गतिमान रहना होगा। वर्ग में रहते हुए शारीरिक शक्ति, मानसिक बल, अनुशासन समयबद्धता, नियमितता आदि सभी गुणों में जो श्रेष्ठता प्राप्त की उसका संचरण समाज के अन्य लोगों में भी हो इस हेतु से पथ संचलन का आयोजन किया जाता है। संचलन में चलने वाली बहनों सेविकाओं और अधिकारियों की संख्या 125 रही।