Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रावत राजपूत महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार, अभिनंदन समारोह आयोजित - Sabguru News
होम Headlines रावत राजपूत महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार, अभिनंदन समारोह आयोजित

रावत राजपूत महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार, अभिनंदन समारोह आयोजित

0
रावत राजपूत महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार, अभिनंदन समारोह आयोजित

राजसमंद। राजस्थान रावत-राजपूत महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनन्दन समारोह नाहरमंगरा आशापुरा माता मन्दिर प्रांगण में प्रदेशाध्यक्ष नाथू सिंह घाटा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पीटीआई के सान्निध्य में आयोजित किया गया।

प्रदेश प्रवक्ता जसवंत सिंह मण्डावर ने बताया कि महासभा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भादसी पूर्व सरपंच मधु रावत को महिला प्रदेशाध्यक्ष, सेवानिवृत शिक्षक बसंत सिंह बडा़खेडा को शिक्षा समिति प्रदेश अध्यक्ष, एडवोकेट घनश्याम सिंह कोट किराना को प्रदेश सयोंजक, लाखन सिंह सुजावत भीलवाडा को प्रधान कोषाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री पद पर बहादुर सिंह भोजपुरा को जिम्मेेदारी दी गई।

नवयुवक मण्डल की कार्यकारिणी में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दानवीर सिंह चौहान भादसी, महामंत्री राजेन्द्र सिंह मेवाड़, बदनोर सभांग अध्यक्ष प्रभु सिंह ओझियाना को नियुक्त किया। नवमनोनित पदाधिकारियों को माला-साफा पहनाकर अभिनंदन के साथ नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

प्रदेशाध्यक्ष नाथू सिंह घाटा ने बताया की समाज में गलत कुरीतियों भरा पडा है। इसे खत्म करके ही समाज का उत्थान संभव है। महासभा कार्यकारिणी के विस्तार में सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ नए चेहरों को भी जोड़ा जाएगा जिससे समाज के सभी लोग एक साथ एकजुट होकर समाज के उत्थान में काम कर सके।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पीटीआई ने समाज संस्कार निर्माण शिविर आयोजित करने, कुरुतिया निवारण हेतु विशेष कार्ययोजना बनाते हुए अमलीजामा पहनाने पर जोर दिया। कोरोना काल में समाज मे हुई समाज बंधुओं की असामयिक निधन पर मौन व्रत कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश वरिष्ठ महमनंत्री मोहन सिंह चौहान ने कार्यक्रम का सचांलन किया। आभार मिठू सिंह नाहर मगरा ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पुलिस इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह कानूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष चेन सिंह गहलोत, नारायण सिंह सेदडा़, डूंगर सिंह पंवार, युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह कालब, युवा वरिष्ठ महामंत्री मनोज सिंह ककेडिया, हीरा सिंह भादसी, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पंवार, सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह सेदरिया, कटांलिया सभांग अध्यक्ष गोपाल सिंह धारेश्वर, थान सिंह कालब, गोपाल सिंह दीपावास, जयपुर शाखा सभा अध्यक्ष हजारी सिंह, मोती सिंह, पंसस मदन सिंह मोगर, मोगर सरपंच केली देवी, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह, सुखदेव सिंह चतरपुरा, हेम सिंह, गोविन्द सिंह गुलाबपुरा, सांवर सिंह, विजय सिंह, सुभाष सिंह, महेंद्र सिंह, वरद सिंह, भीम सिंह, हरि सिंह कोट उपसंरपच, देवेंद्र सिंह कोटकिराना मिडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुशाल सिंह भडुका, सुरजीत सिंह, मोती सिंह गुलाबपुरा, विक्रम सिंह कोट किराणा,लाडू सिंह पूर्व फौजी रिषी का बाडि़या, प्रभु सिंह ज्ञानगढ़ सिलहोटी संभाग अध्यक्ष, जालम सिंह, मोट सिंह मोटाखेडा़ सर्कल अध्यक्ष, खंगार सिंह जी बड़ा खेड़ा, नंदा सिंह दडावट, सांवर सिंह अन्टाली, पत्रकार शक्ति सिंह, ब्यावर संभाग अध्यक्ष हीरा सिंह पैंटर, भोजपुरा सर्कल अध्यक्ष भगवान सिंह पीपली बाडिया, कामलीघाट संभाग अध्यक्ष विजय सिंह मियाला, डाऊ सिंह भीम पेंशनर्स समाज अध्यक्ष, मान सिंह रावत आसींद, दल्ला सिंह अध्यापक संगठन मंत्री शिक्षा समिति, मिट्ठू सिंह नाहर मंगरा, कालब सर्कल अध्यक्ष मोहनसिंह आदि उपस्थित थे।