Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
RBSE 12th RESULTS 2018-12वीं कला का परीक्षा परिणाम जारी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer RBSE 12th RESULTS 2018-12वीं कला का परीक्षा परिणाम जारी

RBSE 12th RESULTS 2018-12वीं कला का परीक्षा परिणाम जारी

0
RBSE 12th RESULTS 2018-12वीं कला का परीक्षा परिणाम जारी

अजमेर। राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी।

बोर्ड मुख्यालय स्थित सभागार में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने सायं सवा छह बजे परिणाम घोषित किया। परीक्षा का परिणाम 88.92 प्रतिशत रहा। गतवर्ष की तुलना में यह 0.13 प्रतिशत कम रहा। घोषित परिणामों में एक बार फिर बालिकाओं ने बाजी मारी है।

देवनानी ने बताया कि परिणामों में छात्राओं का परिणाम 91.46 प्रतिशत रहा जबकि छात्रों को 86.67 प्रतिशत पर संतोष करना पड़ा। एक बार फिर सरकारी स्कूलों ने 90.53 प्रतिशत परिणाम देकर अपनी सफलता दर्ज कराई और प्राइवेट स्कूलों को 89.05 प्रतिशत पर ही संतोष करना पड़ा। इस तरह सरकारी स्कूलों का परिणाम डेढ़ प्रतिशत ज्यादा रहा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दे रही है। इसी का परिणाम है कि सरकारी स्कूलों मे साल दर साल परिणामों में सुधार नजर आ रहा है। देवनानी ने बालिकाओं के प्रति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र मे किए जा रहे नवाचारों को भी सरकारी स्कूलों मे परिणामों के बेहतर आने का श्रेय दिया।

उधर राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के परिणाम भी 90.31 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कियों का परिणाम 91.25 तथा लड़कों का 89.31 प्रतिशत रहा। इस वर्ष का परिणाम 4.52 ज्यादा रहा। इस परीक्षा में 3210 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

रिजल्ट के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए वेबसाइट लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

कैसे जानें अपना रिजल्ट-

छात्र कुछ आसान से चरण फॉलो करके अपना परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।
step1. सबसे पहले छात्रों को rajeduboard.nic.in पर जाना होगा।
srep2. उसके बाद Class 12th results पर क्लिक करना होगा।
step3. रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
step4.  अपना रोल नंबर दर्ज करें।
step5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
step6. इसके बाद आपका परिणाम आपके सामने होगा।

HOT NEWS UPDATE: दुनिया क़ि सबसे लम्बी कारों में से ये बेहतरीन कार जाने इस वीडियो में…

गत वर्ष परिणाम की जानकारी

विज्ञान संकाय में दो लाख 34 हजार 523 और वाणिज्य संकाय में 48 हजार 113 परीक्षार्थी बैठे थे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा 2 मार्च को शुरु हुई थी और 25 मार्च को खत्म हुईं थीं।

HOT NEWS UPDATE: अमिताभ ने घुमा ली निगाहें इस अभिनेत्री की ड्रेस को देख़ कर