Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रदेश में बड़े पैमाने पर सफ़ाई कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र : शांति धारीवाल - Sabguru News
होम Headlines प्रदेश में बड़े पैमाने पर सफ़ाई कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र : शांति धारीवाल

प्रदेश में बड़े पैमाने पर सफ़ाई कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र : शांति धारीवाल

0
प्रदेश में बड़े पैमाने पर सफ़ाई कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र : शांति धारीवाल

कोटा। राज्य में सफाई कर्मचारियों की शीघ्र ही बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी और इस भर्ती में उन परिवारों के सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है।

यह घोषणा नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने आज यहां संभागीय सफाई मजदूर कांग्रेस के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए की। धारीवाल ने कहा कि वाल्मीकि समाज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समय से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और कांग्रेस की सरकार ने हमेशा समाज के उत्थान में हर संभव प्रयास किए हैं।

धारीवाल ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश में राजस्थान ही ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस सरकार ने महंगाई से राहत दिलाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। समारोह के दौरान थाईलैंड में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पदक जीत कर आए दीपक नरवाल का भी धारीवाल ने सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।