

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने निर्माण क्षेत्र से जुड़े पंजीकृत मजदूरों को 5000 रुपये आर्थिक मदद के तौर पर देने का फैसला किया है।
यह राशि दिल्ली भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत निर्माण मजदूरों के बैंक खाते में सरकार द्वारा ऑनलाइन भेजी जाएगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यह घोषणा की।
इसके अलावा अन्य असंगठित श्रमिकों और आर्थिक तौर पर निर्धन व्यक्तियों के लिए दिल्ली सरकार के रैन बसेरों में पका-पकाया गर्म भोजन परोसने की व्यवस्था भी की गई है।