Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नहीं रहे प्रख्यात पत्रकार रवि बेलागेरे - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru नहीं रहे प्रख्यात पत्रकार रवि बेलागेरे

नहीं रहे प्रख्यात पत्रकार रवि बेलागेरे

0
नहीं रहे प्रख्यात पत्रकार रवि बेलागेरे
Renowned journalist Ravi Belagere passed away
Renowned journalist Ravi Belagere passed away
Renowned journalist Ravi Belagere passed away

बेंगलुरु। प्रख्यात लेखक, पत्रकार एवं फिल्मी दुनिया से जुड़े रवि बेलागेरे का शुक्रवार शुक्रवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।

सूत्रों के मुताबिक उनके परिवार में दो पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र हैं। रवि को छाती में दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया और जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

रवि ने हाय बेंगलुरु की स्थापना की और उनका यह कन्नड़ टैब्लॉइड काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कन्नड पत्रकारिता क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया। उन्होंने कई पुस्तकें, यात्रा वृतांत और विभिन्न व्यक्तित्वों के आत्मकथाएं लिखी हैं। रवि ने इसके अलावा शिक्षा संस्थान प्रार्थना भी स्थापित किया जिसमें हजारों छात्रों ने प्रवेश लेकर गुणवत्ता परक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनके निधन पर कई नेताओं, लेखकों और फिल्मी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।