Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अर्नब गोस्वामी अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अर्नब गोस्वामी अरेस्ट

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अर्नब गोस्वामी अरेस्ट

0
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अर्नब गोस्वामी अरेस्ट

मुंबई। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार सुबह गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इससे पहले अर्नब को आज सुबह उनके घर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने अर्नब को आर्किटेक्ट अन्वय को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया। आर्किटेक्ट अन्वय ने मई 2018 में आत्महत्या की थी।

अन्वय नायक ने अपने सुइसाइड में आरोप लगाया था कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। उसने अर्णब पर 5.40 करोड़ रुपए की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का उल्लेख किया था।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने की कड़ी निंदा

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने रिपब्लिक टीवी चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी की बुधवार सुबह मुंबई में गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और इसे चिंताजनक कार्रवाई बताया है।

गिल्ड द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुंबई शहर में सुबह पुलिस ने अचानक अर्नब गोस्वामी को उनके घर से हुई गिरफ्तारी से हम सब स्तब्ध हैं और इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं।

गिल्ड की अध्यक्ष सीमा मुस्तफा और महासचिव संजय कपूर द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में गिल्ड ने महाराष्ट्र सरकार से यह भी अपील की है कि वह गोस्वामी के साथ सम्मानजनक ढंग से पेश आए और सरकार की आलोचना करने में राजसत्ता मीडिया के रास्ते में किसी तरह की बाघा ना पहुंचाए।

कानून का पालन करती है महाराष्ट्र पुलिस: राउत

शिव सेना नेता संजय राउत ने रिपब्लिकन टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह मुंबई में पुलिस हिरासत में लिए जाने का बचाव करते हुए कहा राज्य पुलिस कानून का पालन करती है।

राउत ने अर्नब के हिरासत में लिए जाने पर कहा महाराष्ट्र पुलिस कानून का पालन करती है। पुलिस के पास यदि किसी के खिलाफ कोई सबूत है तो वह उस पर कार्रवाई कर सकती है।उन्होंने कहा कि जब से राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार आई है किसी के खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई नहीं की गई है।