Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
revenue board ajmer bar association election result 2019-राजस्व मंडल बार चुनाव : विष्णु प्रकाश राजावत अध्यक्ष निर्वाचित - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer राजस्व मंडल बार चुनाव : विष्णु प्रकाश राजावत अध्यक्ष निर्वाचित

राजस्व मंडल बार चुनाव : विष्णु प्रकाश राजावत अध्यक्ष निर्वाचित

0
राजस्व मंडल बार चुनाव : विष्णु प्रकाश राजावत अध्यक्ष निर्वाचित

अजमेर। राजस्व मंडल अजमेर अभिभाषक संघ के शुक्रवार को हुए चुनाव में विष्णु प्रकाश राजावत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार हिनोनिया तथा सचिव पद पर शंकरलाल जाट ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर क्रमश: राजेन्द्र प्रजापत व करण सिंह गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

कुल 252 मतों में से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विष्णु प्रकाश राजावत को 143 मत तथा अजीत सिंह राठौड को 108 मत। उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार हिनोनिया को 147 तथा शाहाबुद्दीन को 97 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर शंकरलाल जाट को 170 मत तथा भियाराम चौधरी को 80 मत मिले।

मतदान को लेकर दिनभर मंडल परिसर में गहमागहमी बनी रही। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वोटर्स साथियों से संपर्क साधे रहे। शाम को मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की गई।