Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर भाजपा की समीक्षा बैठक में संगठन स्तर पर हुए कार्यक्रमों पर चर्चा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर भाजपा की समीक्षा बैठक में संगठन स्तर पर हुए कार्यक्रमों पर चर्चा

अजमेर भाजपा की समीक्षा बैठक में संगठन स्तर पर हुए कार्यक्रमों पर चर्चा

0
अजमेर भाजपा की समीक्षा बैठक में संगठन स्तर पर हुए कार्यक्रमों पर चर्चा

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की समीक्षा बैठक मंगलवार को होटल दाता इन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

वन्दे मातरम गीत के साथ आरंभ हुई बैठक में शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने बताया कि शहर जिला अजमेर मे 13 मंडल हैं, 140 शक्ति केंद व 651 बूथ हैं। अब तक 431 बूथों में समितियां पूर्णरूप से अस्तित्व में आ चुकी हैं।

सीपी जोशी ने संगठन स्तर पर हुए अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए समर्पण निधि महाअभियान, बूथ समितियां, मंडलों की संरचना, हर–घर तिरंगा अभियान के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को सफल बनाने के लिए शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला संगठन प्रभारी बिरमदेव सिंह, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, जिला महामंत्री सम्पत सांखला, रमेश सोनी, वेदप्रकाश दाधीच, धर्मेन्द्र गहलोत, अरविन्द यादव, आनंद सिंह राजावत, कंवल प्रकाश किशनानी, सीमा अखावत, नीरज जैन, राजेश शर्मा, जय किशन परवानी, मनोज डिडवानिया, विकास सोनगरा, राजकुमार लालवानी, अरविन्द दरगड, महेंद्र पाटनी, शम्भु शर्मा, भारती श्रीवास्तव, अंकित गुर्जर, मुकेश खींची, अनीश मोयल, रचित कच्छावा, अनिल आसनानी, अनुभव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रभातफेरी निकाल कर दिया हर घर तिरंगा का संदेश

आजादी का अमृत महोत्सव : भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ बांटेगा 5100 राष्ट्रध्वज