Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rishabh Pant breaks record dhoni highest run on foreign soil - रिषभ पंत ने विदेशी ज़मीन पर धोनी सर्वाधिक रन का रिकार्ड तोड़ा - Sabguru News
होम Sports Cricket रिषभ पंत ने विदेशी ज़मीन पर धोनी सर्वाधिक रन का रिकार्ड तोड़ा

रिषभ पंत ने विदेशी ज़मीन पर धोनी सर्वाधिक रन का रिकार्ड तोड़ा

0
रिषभ पंत ने विदेशी ज़मीन पर धोनी सर्वाधिक रन का रिकार्ड तोड़ा
Rishabh Pant breaks record dhoni highest run on foreign soil
Rishabh Pant breaks record dhoni highest run on foreign soil
Rishabh Pant breaks record dhoni highest run on foreign soil

सिडनी । युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में शुक्रवार को नाबाद 159 रन बनाकर विदेशी जमीन पर किसी भारतीय विकेटकीपर का सर्वाधिक रिकार्ड का तोड़ दिया।

पंत ने विदेशी टेस्ट में धोनी के 12 साल पुराने रिकार्ड को ध्वस्त किया। धोनी ने वर्ष 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में 148 रन बनाये थे। पंत 189 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 159 रन बनाकर धोनी से आगे निकल गये।

पंत का यह शतक आस्ट्रेलियाई जमीन पर किसी भारतीय विकेटकीपर का पहला शतक है। पंत ने इसके साथ ही आस्ट्रेलियाई जमीन पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर का सर्वाधिक रिकार्ड भी तोड़ा जिन्होंने 1967 में एडिलेड में 89 रन बनाये थे।

21 वर्षीय पंत अब भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर किसी एशियाई विकेटकीपर के सर्वाधिक स्कोर की बराबरी पर भी आ गये हैं। बंगलादेश के मुशफिकुर रहीम ने 2017 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 159 रन बनाये थे।